
Credit Score : वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर कई वजहों से जरूरी है। जैसे कि लोन, क्रेडिट कार्ड और मॉर्गेज जैसे क्रेडिट तक एक्सेस हासिल करना। अगर क्रेडिट स्कोर ठीक न हो तो क्रेडिट हासिल करने में दिक्कत आ सकती है। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर ब्याज दरों और क्रेडिट प्रोडक्ट्स पर बेहतर डील्स भी मिल सकती हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अचानक आ जाने वाले खर्चों को कवर करने, मेडिकल बिलों का भुगतान करने या किसी बड़ी शॉपिंग के लिए फाइनेंस की आवश्यकता हो सकती है। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से जरूरत पड़ने पर क्रेडिट पाना आसान हो जाता है। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए कुछ टिप्स हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों के काम आ सकते हैं।
Retirement के बाद बरकरार रखना चाहते हैं मौजूदा Lifestyle, तो ये 5 ऑप्शन आ सकते हैं काम
समय पर बिलों का भुगतान करें
बिलों का देर से पेमेंट आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकता है। इससे बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आप समय पर अपने बिलों का भुगतान करते रहें। यह आपको एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद करेगा। अपने क्रेडिट कार्ड बिलों या मौजूदा लोन की रीपेमेंट में देरी करने से बचें। क्रेडिट स्कोर तय करने में पेमेंट हिस्ट्री सबसे अहम फैक्टर है। इसलिए, लेट फीस और क्रेडिट रिपोर्ट पर निगेटिव असर से बचने के लिए समय पर भुगतान करना आवश्यक है।

क्रेडिट रिपोर्ट पर नजर रखें
एरर्स, अशुद्धि या धोखाधड़ी गतिविधियों की जांच के लिए तीन प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो (इक्विफैक्स, एक्सपेरियन और ट्रांसयूनियन) में से प्रत्येक से सालाना एक मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट की रिक्वेस्ट करें। आप मुफ्त में क्रेडिट स्कोर ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
क्रेडिट यूटिलाइजेशन कम रखें
एक हाई क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली क्रेडिट की लिमिट और आपके पास उपलब्ध क्रेडिट की राशि का आंतर) आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने क्रेडिट उपयोग को 30 फीसदी से कम रखने की कोशिश करें।

पुराने क्रेडिट खाते बंद न करें
पुराने क्रेडिट खातों को बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री शॉर्ट हो सकती है, जो आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकती है। अपने पुराने खातों को खुला रखें, भले ही आप उनका उपयोग न करें।
क्रेडिट का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें
अपने क्रेडिट कार्ड को अधिकतम करने या बहुत अधिक कर्ज लेने से बचें। केवल वही उधार लें जो आप चुकाने में समर्थ हों। यदि आप समय पर अपना कर्ज नहीं चुका सकते हैं तो गैर-जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करना आपको महंगा पड़ सकता है। बिना किसी चूक और देरी के उतना खर्च करें, जिसे आप आसानी से चुका सकते हैं।
जानकारों से सलाह लें
एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट आपको अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर करने और अपने फाइनेंस को मैनेज करने के लिए एक प्लान बनाने में मदद कर सकता है। आप लोन लेते समय या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं ताकि यह जान सकें कि आपको अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुसार क्या करना चाहिए। अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को लगता है कि उनकी उम्र के कारण उन्हें फाइेंशियल प्रोडक्ट नहीं मिलेंगे, लेकिन अगर आप अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाए रखते हैं, तो पैसा उधार लेना आसान हो जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications