
Mutual Fund Tips : बीते सालों में म्यूचुअल फंड ने कैपिटल मार्केट में निवेश ऑप्शन के तौर पर एक पसंदीदा इंस्ट्रूमेंट के रूप में लोकप्रियता हासिल की है। म्यूचुअल फंड का एक विशाल दायरा निवेशकों के लिए कंफ्यूज करने वाला हो सकता है, लेकिन धैर्य और अनुशासन के साथ, लाभ देने वाला निवेश पोर्टफोलियो बनाना और पैसा बनाना संभव है। यहां कुछ स्टेप्स दिए गए हैं जो आपको अपने निवेश उद्देश्य में सफल होने में मदद कर सकते हैं और म्यूचुअल फंड से पैसा बनाने में मदद कर सकते हैं।
अपने निवेश लक्ष्य और जोखिम सहने की क्षमता को समझें
निवेश करने के प्रोसेस में यह पहला कदम है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले, आपको अपने जोखिम लेने की क्षमता स्तर के आधार पर अपने निवेश उद्देश्यों को साफ पर क्लियर रखना चाहिए। अपने निवेश उद्देश्यों को जानने से आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि आपको कितना निवेश करना है, कितने समय तक निवेश करना है और किस तरह का निवेश करना है। आप अपने लक्ष्यों को तीन कैटेगरियों में डिवाइड कर सकते हैं। शॉर्ट टर्म टार्गेट, मिड टर्म टार्गेट (तीन से पांच साल) और लॉन्ग टर्म टार्गेट (5 साल से अधिक)।

म्यूचुअल फंड की रिसर्च करें
अगला कदम है सही म्यूचुअल फंड की तलाश करना, जो आपकी जरूरतों को पूरा करता हो। आप अपने निवेश लक्ष्यों और जोखिम सहने की क्षमता के लिहाज से अलग-अलग म्यूचुअल फंड पर रिसर्च करें। इससे आप प्रोफिट हासिल करने वाला अधिकतम अनुभव हासिल कर सकते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड के प्रॉस्पेक्टस को पढ़ें, जिसमें फंड के निवेश उद्देश्यों, रणनीतियों, जोखिमों और फीस के बारे में जानकारी होती है।
सही म्यूचुअल फंड चुनें
अपने रिसर्च के आधार पर ऐसा म्यूचुअल फंड चुनें, जिसने लंबी अवधि में अच्छा रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न दिया हो और जिसके पास एक अनुभवी और स्टेबल फंड मैनेजमेंट टीम हो। आपके सामने कई तरह के फंड होंगे, जिनमें स्टॉक फंड, डेब्ट फंड, इंडेक्स फंड और इंटरनेशनल फंड आदि शामिल हैं। इनमें से कोई एक फंड चुनें, जो आपके लिए बेहतर हो। यदि आपका कोई लक्ष्य दो साल में पूरा होने वाला है, तो आपको डेब्ट फंड कैटेगरी में से कोई एक म्यूचुअल फंड चुनना चाहिए।

पोर्टफोलियो पर नजर रखें
यह देखने के लिए कि म्यूचुअल फंड आपके निवेश उद्देश्यों को पूरा करने हिसाब से परफॉर्म कर रहा है या नहीं, अपने म्यूचुअल फंड निवेश पर नज़र रखें। फंड के परफॉर्मेंस और निवेश से जुड़ी फीस को रेगुलर रिव्यू करें। इसके अलावा, ध्यान रहे कि खराब परफॉर्मेंस कई कारणों से हो सकता है जैसे बाजार की खराब स्थिति या फंड मैनेजर द्वारा गलत स्टॉक या सेक्टर का चुनना आदि।

पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करें
आपके म्यूचुअल फंड निवेश का परफॉर्मेंस समय के साथ बदल सकता है, जिसके नतीजे में आपका पोर्टफोलियो असंतुलित हो सकता है। अपने पोर्टफोलियो को समय-समय पर रीबैलेंस करने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि आप डायवर्सिफिकेशन का सही स्तर बनाए हुए हैं। ऐसा रेगुलर आधार पर करने से आपको अपने मनचाहे एसेट एलोकेशन को बरकरार रखने में मदद मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications