Indian Railway; Train Ticket Booking: भारतीय रेलवे (Indian Railways) में टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाडे को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इस दिशा में में अब इंडियन रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े और कालाबाजारी को रोकने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, IRCTC ने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक 3.02 करोड़ से अधिक संदिग्ध या फर्जी यूजर आईडी को हमेशा के लिए ब्लॉक/निष्क्रिय कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11-12 दिसंबर 2025 को लोकसभा में साझा की। इससे पहले जुलाई 2025 में 2.5 करोड़ अकाउंट बंद होने की खबर आई थी, जो अब बढ़कर 3 करोड़ पार हो गई।
क्यों की गई यह कार्रवाई?
रेलवे का मकसद ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को मजबूत बनाना है। फर्जी अकाउंट्स को बंद करने के मुख्य कारण...
फर्जी अकाउंट्स का दुरुपयोग: एजेंट्स डिस्पोजेबल ईमेल आईडी से लाखों फर्जी अकाउंट बनाते थे। ये बॉट्स की मदद से तत्काल विंडो खुलते ही टिकट बुक कर लेते, जिससे आम यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिलती।
AI और डेटा एनालिसिस: IRCTC ने AI-बेस्ड सिस्टम लगाया है, जो संदिग्ध बुकिंग पैटर्न (जैसे 5 मिनट में हजारों PNR जनरेट करना) को पकड़ता है।
नए नियम:
- तत्काल टिकट के लिए आधार OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य।
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी।
- 322 ट्रेनों में OTP सुविधा लागू, जिससे तत्काल टिकट की उपलब्धता 65% बढ़ गई।
इससे सिस्टम की भीड़भाड़ कम हुई, और असली यात्रियों को ज्यादा आसानी से टिकट मिलने लगे। रेल मंत्री ने कहा, "दलालों का धंधा हमेशा के लिए बंद हो गया।"
आपका अकाउंट तो बंद नहीं हुआ? चेक करने का आसान तरीका
अगर आपका IRCTC अकाउंट फर्जी या संदिग्ध नहीं है (यानी आप सामान्य बुकिंग करते हैं), तो चिंता की कोई बात नहीं। लेकिन फिर भी यदि आपको चेक करना है कि कहीं आपका अंकाउंट बंद तो नहीं हो गया, तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- - IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in) या ऐप खोलें।
- - Login" पर क्लिक करें और अपना यूजर आईडी/ईमेल और पासवर्ड डालें।
- - अगर लॉगिन हो जाता है, तो अकाउंट सक्रिय है। अगर "Account Blocked" या एरर आता है, तो आगे बढ़ें।
- - "Forgot Password" या "Profile" सेक्शन में जाकर आधार/मोबाइल वेरिफिकेशन चेक करें।
- - अगर ब्लॉक लगे, तो IRCTC कस्टमर केयर (email: care@irctc.co.in या हेल्पलाइन: 139) से संपर्क करें। वे वेरिफिकेशन के बाद री-एक्टिवेट कर देंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications