वोडाफोन ने हाल ही में अपने 1.5 जीबी डेटा प्लान पर 'डबल डेटा' ऑफर देना बंद कर दिया था। 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर देश की सबसे बड़ी कंपनी ने डबल डेटा का फायदा ना मिलने की जानकारी दी थी।
नई दिल्ली: वोडाफोन ने हाल ही में अपने 1.5 जीबी डेटा प्लान पर 'डबल डेटा' ऑफर देना बंद कर दिया था। 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर देश की सबसे बड़ी कंपनी ने डबल डेटा का फायदा ना मिलने की जानकारी दी थी। लेकिन अब कंपनी ने कुछ और प्लान को इसी ऑफर के साथ जोड़ दिया है। वोडाफोन आइडिया के 2 जीबी डेटा वाले प्लान यानी 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब डबल डेटा का फायदा मिलेगा। यानी अब इन प्लान में कुल 4 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। ऑफर : मोबाइल रिचार्ज कराएं और 5 हजार रु तक कमाएं ये भी पढ़ें
कुल पांच प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही डबल डेटा
टेलिकॉम कंपनी अब डबल डेटा ऑफर के तहत 168 जीबी तक डेटा मुफ्त दे रही है। कुल मिलाकर अब वोडाफोन के कुल पांच प्रीपेड प्लान- 299 रुपये, 399 रुपये, 449 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये डबल डेटा ऑफर कर रहे हैं। लेकिन वोडाफोन ने अब सिर्फ 9 टेलिकॉम सर्किल में ही इस ऑफर को सीमित कर दिया है। डबल डेटा ऑफर अभी नौ सर्किल दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में ही उपलब्झ है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑफर अभी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना टेलिकॉम सर्किल (699 रुपये प्लान के अलावा) में भी मिल रहा है।
इन 3 वोडाफोन प्लान में मिलेगा डबल डेटा
जैसा कि हमें पहले से पता है कि वोडाफोन आइडिया के पास अलग-अलग तरह के प्रीपेड टैरिफ हैं। फिलहाल टेलिकॉम कंपनी के पास 249 रुपये, 399 रुपये, 499 रुपये, 555 रुपये और 2,399 रुपये वाले प्लान हैं जिनमें 1.5 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा लॉकडाउन के फेज-1 के दौरान कंपनी ने 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्रीपेड पैक पर डबल डेटा ऑफर भी शुरू किया। इन तीनों प्लान में अब 3 जीबी डेटा मिल रहा है। अब वोडाफोन आइडिया ने डबल डेटा ऑफर में तीन और प्लान जोड़ दिए हैं। टेलिकॉम कंपनी 2 जीबी डेटा वाले प्लान 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये में अब 4 जीबी डेटा हर दिन ऑफर कर रही है। इन पैक की वैलिडिटी क्रमशः 28, 56 और 84 दिन हैं। बता दें कि यह लिमिटेड पीरियड ऑफऱ है। यानी अगर आपको फायदा पाना है तो अभी रिचार्ज कर लें ताकि 168 जीबी तक मुफ्त डेटा का फायदा मिल सके।
डबल डेटा 1.5 जीबी डेटा प्लान पर मिलता रहेगा
जानकारी दें कि कंपनी 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान पर भी डबल डेटा ऑफर कर रही है। इन दोनों पैक की वैलिडिटी क्रमशः 399 रुपये और 599 रुपये है। इन दोनों प्लान में डबल डेटा ऑफर के चलते 1.5 जीबी की जगह अभी 3 जीबी डेटा मिलता है। टेलिकॉम कंपनी डबले डेटा ऑफर वाले पांचों प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉइस कॉल व 100 एसएमएस हर दिन जैसी सुविधाएं भी दे रही है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भारत में मोबाइल नेटवर्क की खपत बढ़ी है और निश्चित तौर पर डबल डेटा ऑफर के चलते वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications