नई दिल्ली। देश में सोने की तस्करी लगातार जारी है। यह कोरोना कॉल में चल रही है। ऐसा नहीं है यह अभी शुरू हुई हो। देश में गोल्ड की तस्करी लगभग आजादी के बाद से ही चल रही है। हालांकि इसमें पिछले काफी समय से माना जा रहा था कि कमी आई है, लेकिन यह भ्रम निकला। केरल के त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजनयिक सामान से 30 किलो सोना जब्त होने के बाद सोने की तस्करी की चर्चा फिर से तेज हो गई है। कोरोना काल में सोने के दाम में आई तेजी से माना जा रहा है कि इसकी तस्करी में तेजी आई है। ऐसे में आइये जानते हैं कि यह तस्करी क्यों होती है और कहां से होती है।
हाल ही में त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर राजनयिक सामान से 30 किलो सोना जब्त किया गया जिससे सोने की तस्करी में बड़े गिरोह के शामिल होने के संकेत मिलते हैं। तस्कर गिरोह की मुख्य संदिग्ध स्वप्ना के बारे में बताया जाता है वह प्रदेश की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार की करीबी है।
भारत में सोने के क्या कारण हैं
सराफा बाजार के जानकारों का मानना है कि देश में सोने की तस्करी का मुख्य कारण इस पर लगने वाला बहुत ज्यादा आयात शुल्क है। इसके अलावा, विदेशों से आने वाला प्रीमियम क्वालिटी का सोना अच्छा होता है, जिससे यह काफी महंगा बिकता है। जानकार बताते हैं कि भारत में सोने की तस्करी सबसे ज्यादा दुबई से होती है और प्रीमियम क्वालिटी का सोना होने के कारण उसका रीसेल वैल्यू अच्छी मानी जाती है।
दुबई का सोना होता है टंच
जानकार बताते हैं कि विदेशों से सोने की तस्करी बड़े गिरोह करते हैं जो लालच देकर लोगों को फंसाते हैं और उनके सामान में छिपाकर सोना विदेशों से भारत भेजते हैं।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट सुरेंद्र मेहता ने बताया कि आसानी से पैसे बनाने की लालच में लोग सोने की तस्करी करते हैं और इस काम में इंडस्ट्री के बाहर के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि सोने पर भारत में 12.5 फीसदी आयात शुल्क लगता है जोकि तस्करी की एक बड़ी वजह है। भारत में सोने पर तीन फीसदी जीएसटी भी लगता है।
हवाई सेवा बंद होने से गोल्ड की तस्करी में आई थी कमी
कारोबारी बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से तस्करी बिल्कुल बंद हो गई थी। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि दुबई से आने वाला सोना प्रीमियम क्वालिटी का होने के कारण उसकी मांग अच्छी होती है। वहीं, सोने का मूल्य ज्यादा होने से छोटे परिमाण से भी अच्छी कमाई हो जाती है, इसलिए सोने की तस्करी के प्रति तस्करों की दिलचस्पी ज्यादा होती है।


Click it and Unblock the Notifications