WhatsApp Account Banned: आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp हमारे रोजमर्रा के जीवन में एक-दूसरे के साथ बातचीत करने या मैसेज भेजने में एक बेहद अहम भूमिका निभाता है। यह हमें दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने में सहायता करता है। व्यक्तिगत या काम से जुड़ी फाइलें और तस्वीरें साझा करने के लिए भी हम इस ऐप का उपयोग करते हैं।

हालांकि, कई बार कुछ कारणों के चलते कंपनी वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर देती है। यदि आपका WhatsApp अकाउंट अचानक बैन हो जाए, तो कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वॉट्सऐप अकाउंट बैन हो जाए तो क्या करें? उसे कैसे एक्टिव कर सकते हैं...
वॉट्सऐप अकाउंट को एक्टिव करने का तरीका
पहला तरीका - दोबारा ऐप को इंस्टॉल करें
स्टेप 1: अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करें और ऐप को Uninstall करें।
स्टेप 2: फिर इसे Play Store से दोबारा इंस्टॉल करें।
स्टेज 3: अपना नंबर WhatsApp पर रजिस्टर करें और छह अंकों वाला सुरक्षा कोड डालें।
अगर यह तरीका आपके लिए काम नहीं करता है, तो यहां एक और तरीका है -
दूूसरा तरीका - आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें
स्टेप 1: WhatsApp खोलें, तीन बिंदुओं पर क्लिक करें और Setting > Help और Feedback पर जाएं।
स्टेप 2: Help Centre > Accounts और Account Ban पर जाएं।
स्टेप 3: यहां आपको बैन हुए अकाउंट और उसे रिकवर करने के तरीकों से संबंधित कई विकल्प मिलेंगे।
चरण 4: फिर भी, अगर इससे आपकी समस्या हल नहीं होती है, तो आप "Contact us" पर क्लिक करके WhatsApp सपोर्ट से चैट शुरू कर सकते हैं।
तीसरा तरीका - WhatsApp Support से संपर्क करें
- सबसे पहले, अपने फोन पर WhatsApp खोलें।
- बैन मैसेज दिखने पर "Support" बटन पर क्लिक करें।
- यहां अपनी समस्या लिखें और अपना मोबाइल नंबर (कंट्री कोड +91 के साथ) दर्ज करें।
चौथा तरीका - ईमेल के जरिए अपील भेजें
यदि ऐप के जरिए बात नहीं बन रही है, तो अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से support@whatsapp.com पर एक ईमेल भेजें।
- विषय (Subject): My WhatsApp account is banned. Please review and restore।
- विवरण (Description): इसमें स्पष्ट करें कि आपने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और आप भविष्य में सभी शर्तों का पालन करेंगे।
24-48 घंटे प्रतीक्षा करें
अपील करने के बाद WhatsApp की टीम आपके अकाउंट की समीक्षा (Review) करेगी। इसमें आमतौर पर 24 से 48 घंटे का समय लगता है। यदि समीक्षा के बाद पाया गया कि बैन गलती से हुआ है, तो आपका अकाउंट रिस्टोर कर दिया जाएगा।
सावधानी: भविष्य में बैन से बचने के लिए क्या करें?
- अनौपचारिक ऐप न चलाएं: WhatsApp Plus या GB WhatsApp जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल न करें।
- स्पैमिंग से बचें: अनजान लोगों को बल्क मैसेज (Bulk messages) न भेजें।
- रिपोर्ट होने से बचें: यदि बहुत से लोग आपके नंबर को ब्लॉक या रिपोर्ट करते हैं, तो अकाउंट फिर से बैन हो सकता है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications