सोना निवेश के नजरिए से एक अच्छा ऑप्शन है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। सोना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा मिलता है। सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है।
नई दिल्ली, अप्रैल 21। सोना निवेश के नजरिए से एक अच्छा ऑप्शन है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। सोना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा मिलता है। सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। अभी भले ही सोने के दाम में गिरावट दिख रहे हों, लेकिन यह कब तेजी हो जाए कोई नहीं जानता। हर शहर के सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानने का तरीका

इसके ट्रेंड बताते हैं कि सोना ऐसा जरिया है जो कभी आपको घाटे में नहीं जाने देता। फिजिकल गोल्ड यानी कि जेवर या बिस्कुट-बार में लोगों की दिलचस्पी अब घट रही है और लोग कोई ऑप्शन में दिल लगा रहे हैं। आज नए ऑप्शन में एक है डिजिटल गोल्ड। सोने को भी अब डिजिटल फॉर्म में निवेश करने का चलन है। इसमें कोई खतरा भी नहीं है। बैंक के लॉकर की भी एक सीमा होती है और शर्त रखी जाती है। इस सभी सीमाओं और शर्तों से परे जाकर डिजिटल गोल्ड तेजी से बढ़ रहा है।
सोने की कीमत तेजी होने पर तुरंत कर सकते बेचकर कमाई
भारत के लोगों के लिए सोने में निवेश करना सबसे अच्छा माध्यम रहा है। पिछले 20 साल का ट्रेंड देखें तो सालाना 10 परसेंट का रिटर्न मिलता रहा है। यही ट्रेंड लगभग 50 साल से देखा जा रहा है। फिजिकल गोल्ड की अपनी कुछ खामियां हैं जैसे कि इसे स्टोर करने के लिए अतिरिक्त खर्च होता है, सुरक्षा की भी चिंताएं हैं, जबकि फिजिकल गोल्ड के साथ यह बात नहीं है। डिजिटल गोल्ड को खरीदने के लिए आपको किसी दुकान में नहीं जाना होता, इसे घर या बैंक में रखने की जरूरत नहीं होती। ये सारा काम आपके मोबाइल से हो जाता है। अच्छी बात यह है कि जब भी कस्टमर को लगे कि सोने के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं, वह इसे एक झटके में बेचकर कमाई कर सकता है। इसके लिए न तो सोनार से मोलतोल करने की जरूरत है और न ही कहीं दौड़-भाग करने की।
बेचने पर भी डिजिटल गोल्ड फायदे का सौदा
जबकि गोल्ड जूलरी को निवेश के लिहाज से काफी जटिल और महंगा सौदा माना जाता है। इसे बनाने और रखने में इतना खर्च है। डिजिटल गोल्ड में ये सब खर्च नहीं है। इसके साथ ही अच्छी बात यह भी है कि डिजिटल गोल्ड को बेचना और मिनटों में अपने खाते में पैसे मंगाना बेहद आसान है। जबकि अगर आप गोल्ड जूलरी बेचने जाएं तो ये सब फायदे नहीं मिलते। सोनार उस भाव पर सोना नहीं खरीदता जिस पर उसने बेचा था। कीमतें घटा कर खरीदारी होती है। डिजिटल गोल्ड के साथ मेकिंग चार्ज और वेस्टेज चार्ज जैसी कोई बात नहीं होती। जबकि बिक्री करें तो कुछ ही देर में लाखों की कमाई हो सकती है।
डिजिटल गोल्ड में सुरक्षा की गारंटी
डिजिटल गोल्ड में सुरक्षा की बात सबसे अहम है। डिजिटल गोल्ड मुहैया कराने वाले के पास ही इसकी सुरक्षा की गारंटी होती है। यानी कि खरीदार को इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं। जितने रुपये में डिजिटल गोल्ड की खरीदारी की थी, उसी रेट पर इसे बेच सकते हैं और इसमें कोई हिडेन चार्ज भी नहीं होता।
डिजिटल गोल्ड पर डिलिवरी और मेकिंग चार्ज लागू
डिजिटल गोल्ड के फायदों में से एक यह है कि इसमें आपको सोने की फिजिकल डिलीवरी लेने का विकल्प मिलता है। मगर आपको डिलीवरी शुल्क देना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने डिजिटल सोने के निवेश को फिजिकल सोने में बदल रहे हैं तो इसमें भी कुछ शुल्क शामिल हो सकता है। आप डिजिटल गोल्ड को सोने की चेन या सिक्कों में बदल सकते हैं। यहां आपसे डिजाइन शुल्क लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications