आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए 1700 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट का आवंटन किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस वित्त वर्ष के लइए दिल्ली सरकार के बजट को 1700 करोड़ रुपए बढ़ा दिया है।
इस अतिरिक्त बजट का आवंटन स्कूली शिक्षा को बेहतर करने, सड़कों के रखरखाव, यमुना नदी की सफाई और अनाधिकृत कालोनियों में पीने का पानी पहुंचाने के लिए किया गया है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि को दिखाना चाहती है, यही वजह है कि केजरीवाल सरकार ने इन अहम कामों के लिए दिल्ली सरकार के बजट को बढ़ाने का फैसला लिया है।

सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अतिरिक्त स्कूली शिक्षा सुविधाों के लिए निर्माण के लिए 471 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट दिया जाएगा। ऐसे में अब इसके लिए कुल 5500 करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर 6000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
वहीं सड़कों की मरम्मत के लिए 231 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट का आवंटन किया गया है। जबकि यमुना नदी की सफाई के लिए 70 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। अनाधिकृत कॉलोनियों में पीने का पानी मुहैया कराने के लिए 50 करोड़ रुपए से अधिक का आवंटन किया गया है। वॉटरवर्क्स के लिए 179 करोड़ अतिरिक्त रुपए का आवंटन किया गया है।
गौर करने वाली बात है कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी का धीरे-धीरे देशभर में विस्तार हो रहा है। दिल्ली के बाद पार्टी ने पंजाब में भी सरकार बनाने में सफलता हासिल की और अब दिल्ली सिर्फ क्षेत्रीय पार्टी नहीं है बल्कि राष्ट्रीय पार्टी है, लिहाजा पार्टी को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर कर सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications