अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही यहां पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद बढ़ने जा रही है। आने वाले दिनों में अयोध्या पर्यटनक का केंद्र बने जा रहा है, ऐसे में प्रदेश की सरकार यहां कई बड़े बदलाव कर रही है, जिससे अधिक से अधिक पर्यटकों जो यहां आएं उन्हें हर तरह की सुविधा का लाभ मिल सके।
22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है, साथ ही अक्टूबर माह तक मंदिर का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। लिहाजा प्रदेश सरकार यहां आने वाले पर्यटकों को हर संभव अच्छा अनुभव देने की कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार का अंदाजा है कि अयोध्या में आने वाले दिनों में हर वर्ष 55 हजार करोड़ रुपए तक की आय पर्यटन से होगी।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण से आस पास के छह जिलों की तस्वीर बदल जाएगी। यहां आने वाले पर्यटकों की वजह से टैक्सी, होटल, रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प, वस्त्र विक्रेताओं की आय बढ़ेगी। यहां नए व्यवसाय लगेंगे, कारोबारियों की आय और रोजगार दोनों बढ़ेंगे।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधा देंगे। उ्नहें हर 500 मीटर पर शुद्ध पेयजल, विश्राम स्थल, टीन शेड, शौचालय आदि की सुविधा दी जाएगी। साथ ही किसी भी तरह की मूलभूत चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश में 5 करोड़ घरों में दीप जलेंगे।
इसके लिए जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। जोकि लोगों को प्रेरित करने का काम कर ररही है। जल्द ही इसकी संख्या और बढ़ेगी। प्रदेशभर के 8000 रजिस्टर्ड कलाकार अयोध्या आ रहे है। इसके साथ ही 35 हजार कलाकार 14 जनवरी से 24 मार्च के बीच अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी तरह से चित्रकूट से भी 15 जनवरी को श्रीरामचरण पादुका यात्रा निकलेगी जोकि राम वन गमन पथ होते हुए 19 जनवरी को नंदी ग्राम, अयोध्या पहुंचेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications