ब्रांड उत्तर प्रदेश की चमक तेजी से ना सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में फैल रही है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद उत्तर पर्यटन का मुख्य केंद्र बनकर सामने आया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया में पर्यटन के केंद्र के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश दुनिया के 12 इंटरनेशनल ट्रेड फेयर्स में रोड शो करने की तैयारी कर रही है। इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से लेकर ट्रैवल फेयर्स, एक्सपो में उत्तर प्रदेश रोड शो करेगा। इसमे मुख्य रूप से जापान, इजरायल, चीन, अमरिका, फ्रांस, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिय, जर्मनी, रूस और यूएई मुख्य हैं। उत्तर प्रदेश के मॉडल को 28 देशों के 50 शहरों में दिखाया जाएगा। इन देशों में उत्तर प्रदेश को टूरिस्ट हब के तौर पर पेश करने के लिए यूपी सरकार रूपरेखा तैयार कर रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ब्रांडिंग की जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके अनुसार ब्रिटेन के लंगन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, ग्लासगो, स्पेन के मैड्रिड, बिलबाओ, बार्सिलोना, इटली के रोम, मिलान, जर्मनी के बर्लिन, म्युनिख, फ्रैंकफर्ट में इंटरनेशनल रोड शो का आयोजन किया जाएगा। दुनिया के सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में आईटीबी एशिया, आईएफटीएम टॉप आरईएसए पेरिस, जेएटीए टोक्यो, डब्ल्यूटीएम लंदन, यूएसटीओए अमेरिका, एआईटूयआर मैड्रिड, एआईएमई मेलबर्न, आईएमटीएम तेल अवीव, एमआईटीटी, एटीएम दुबई में टूरिस्ट हब में ब्रांड यूपी का प्रचार होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications