मध्य प्रदेश में वैसे तो कई अलग-अलग तरह की योजनाएं मोहन सरकार की ओर से जनहित के लिए लाई गई है, लेकिन इन योजनाओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना है, जिससे कई बच्चों के दिल की बीमारियों का इलाज आसानी से किया जा रहा है। वहीं अब इस योजना के बाद मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य की नई क्रांति शुरू हो चुकी है, जहां इस नई क्रांति से बच्चों को नया जीवन मिल रहा है।
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से इलाज के बाद कई बच्चों को नया जीवन मिला है, जहां अब इस योजना के चलते लगातार बच्चों के दिल की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। देश में इस योजना के प्रचार-प्रसार में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अहम भूमिका निभा रही है।

उज्जैन जिले के ग्राम बलाईखेड़ा तहसील महिदपुर निवासी रामचन्द्र दायमा व दीपिका दायमा की बेटी मुस्कान उम्र 6 वर्ष थोड़ा खेलती कूदती तो थक जाता थी, हाफने लग जाती थी, वह उसकी उम्र के सामान्य बच्चों की तरह नहीं खेल पाती थी, वह अत्यंत कमजोर थी, जिस कारण उसका शारीरिक विकास भी नही हो रहा था, महिदपुर क्षेत्र की आर.बी.एस.के. मोबाईल हेल्थ टीम (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मोबाईल हेल्थ टीम) द्वारा अपने भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र मे बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही थी तो जब मुस्कान की जांच की तो उनको लगा कि वह हृदय की बीमारी से ग्रसित है आर.बी.एस.के. चिकित्सक द्वारा मुस्कान के माता-पिता को बताया गया कि यदि अभी कम उम्र मे ही मुस्कान का हृदय का ऑपरेशन करवाले तो उसे बड़ा होकर सामान्य जीवन जीने मे कोई परेशानी नही होगी।
चिकित्सक द्वारा बताया गया कि, हृदय का ऑपरेशन हो जाने के बाद मुस्कान पुरी तरह स्वस्थ्य हो जायेगी। आप मुस्कान को जिला स्तरीय शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र, (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय उज्जैन मे ले जाकर उसका उपचार करवा सकते है। जहां पर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत मुस्कान का निःशुल्क ऑपरेशन हो जायेगा।
मुस्कान के माता-पिता उसे लेकर को लेकर शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र, (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुचे। जहां पर मुस्कान का मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत पंजीयन कर मुस्कान की आवश्यक जांचे करवाई गई एवं मुस्कान को विशेष जुपिटर अस्पताल, इन्दौर मे भर्ती करवाकर उसका हृदय का सफल ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन पर 95,000/-रू. व्यय हुआ जो मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया गया। अब मुस्कान पुर्णतः स्वस्थ्य है उसका नियमित रूप से फॉओअप लिया जा रहा है। मुस्कान के माता-पिता शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का आभार व्यक्त कर रहे है, जिसके अन्तर्गत ऑपरेशन का पुरा खर्च मध्यप्रदेश शासन द्वारा वहन किया गया।
ये भी पढ़े- फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को CM मोहन यादव ने किया नमन, फोटो साझा कर कही ये बात
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications