Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गुरुवार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में कई सौगातें दीं। उन्होंने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अवसर पर गोरखपुर वासियों को 1615 लाख रुपये की लागत से 29 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगातें दीं।
सीएम योगी ने ट्वीट (एक्स) पर कहा कि हर गरीब-वंचितों तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। इस उद्देश्य के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर साधा निशाना
इस दौरान सीएम योगी ने विकास एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और विकास मानसिकता पर निर्भर करता है। पहले की सरकारें जहां कब्जा करती-कराती थीं, वहीं हमारी सरकार कब्जों को मुक्त कराती हैं।
माफिया के अवैध कब्जे पर चलता है बुलडोजर
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें अराजकता और गुंडागर्दी को आश्रय देती थीं तो वहीं हमारी सरकार सख्ती कर प्रदेश को अराजकता और गुंडागर्दी से मुक्त कराती है। माफिया के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने का काम करती है।
16.15 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
सीएम योगी ने गोरखपुर के सूरजकुंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 16.15 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की मंशा विकास के साथ लोक कल्याण करने की है। बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ मिले, विकास और सुरक्षा का बेहतर माहौल हो, सरकार इसके लिए कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने अपनी इन योजनाओं से बदल दी यूपी की तस्वीर, लोगों को मिला जबरदस्त लाभ, हुए सशक्त
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications