Delhi Budget 2024: दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बजट सत्र 2024-25 को मंजूरी दे दी है। 15 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद फालइल उप राज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेज दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली सरकार इस बार बजट को मार्च के बजाय फरवरी में ही पेश कर रही है। 15 से 20 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में पहली बार वित्त मंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का ये 10वां बजट होगा, जो कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश होने वाला दिल्ली सरकार इस बार के बजट के भारी भरकम होने की उम्मीद है। केजरीवाल सरकार ने बजट तैयार करते समय दिल्ली के सभी हितधारकों से उनका सुझाव लिया है और उनके अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया गया है।
दरअसल, दिल्ली सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट की तैयारी बीते 20 दिनों से कर रही है। 6 जनवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट को लेकर पहली उच्च स्तरीय बैठक की थी। बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों से आगामी बजट की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की थी।
इस बार के बजट में क्या होगा खास
दिल्ली सरकार पिछली बार की तरह इस बार भी अपने बजट में आम आदमी की सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता देने वाली है। बजट जिन प्रमुख विंदुओं पर फोकस होगा उसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली के अंदर विभिन्न विकास कार्यों को लेकर एक बड़े बजट की उम्मीद है।
पिछला बजट 78,800 करोड़ रुपए का
बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 78,800 करोड़ रुपए का भारी भरकम बजट पेश किया था, जो' साफ-सुंदर और आधुनिक दिल्ली' थीम पर आधारित था। सरकार का यह बजट दिल्ली में रहने वाले हर तबके को ध्यान में रख कर बनाया गया था। जिसमें सड़कों के सौंदर्यीकरण, फ्लाईओवर, इलेक्टिक बसें, बस डिपों का विद्युतीकरण, बस सेल्टर समेत अन्य मुद्दों पर फोकस किया गया था। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर 21 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications