दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिल्ली अग्निशमन विभाग का हेड ऑफिस जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके साथ ही बहुमंजिला इमारत भी बनाई जा रही है। भुंकपरोधी 13 मंजिला इमारत में विभाग का कंट्रोल रूम होगा, जहां से पूरी दिल्ली पर रखना आसान होगा। रोचक बात ये है कि इमारत में अगर कोई विस्फोट भी हो जाता है तो इसका संपर्क नहीं टूटेगा। इमरजेंसी के दौरान अग्निशमन का कंट्रोल रूप सक्रिय रहेगा।

अधिकारियों ने बताया इस इमारत को बनाने का टेंडर पास होने के बाद करीब दो साल में इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इमारत बनने के बाद इसे दूसरी कई सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
गौरतलब है कि दिल्ली अग्निशमन विभाग मुख्यालय 1967 में बना था जो अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है] जिस कारण काम करने में भी विभाग को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ये ही वजह है कि दिल्ली सरकार इसके स्थान पर भूकंपरोधी नई इमारत बनाने की योजना बना रही है।
शुरूआत में इसे 7 मंजिला बनाया जाना था जिसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं, लेकिन बाद में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) बढ़ाकर 13 मंजिला कर दिया गया। योजना पर करीब 210 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया इसे सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों को अग्निशमन कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे आग लगने पर जल्दी से सूचना मिल जाएगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैंस एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे इमरजेंसी समय में हालात पर काबू करने में बड़ी मदद मिलेगी।
2017 में पहली बार एक प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया, लेकिन तब से यह परियोजना कई कारणों से अटकी हुई है। वहीं अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करने और टेंडर निकाला जाएगा इसके बाद संबंधित विभागों से परमीशन मिलने के बाद इस 13 मंजिला इमारत का काम शुरू हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications