यह साल खत्म होने जा रहा है। वर्ष 2023 में सिर्फ 3 दिन बचे हैं, ऐसे में अगला साल नई उम्मीदें लेकर आएगा। नए साल की शुरुआत से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नया साल उम्मीदों भरा होगा, यह सभी के जीवन में नई उम्मीदें लेकर आएगा।
सार्वजनिक परिहवन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लोगों के हितों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू होंगी। सरकार कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए बसों की संख्या को बढ़ाएगी। प्रीमियम बस सेवा, मोहल्ला बस सेवा भी शुरू होगी। 12 किलोमीटर लंबी रिंग मेट्रो भी अगले साल शुरू होगी।

राजधानी में तंग सड़कों पर मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत अगले साल होने जा रही है। माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में राजधानीवासियों को यह तोहफा मिल सकता है। मोहल्ला बस सेवा के लिए तकरीबन दो हजार बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। इसके लिए प्रोटोटाइप बसें पहले ही आ चुकी हैं।
इसके लिए 9 मीटर लंबी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को चलाई जाएगी। वहीं प्रीमियम बस सेवा की भी शुरुआत की जाएगी। यात्री ऐप के जरिए इन बसों में सीट बुक की जा सकती है। एसी बसों में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यात्री जिस स्टॉप पर चाहते हैं, बस वहां पर आएगी और आपको पिक करने। हालांकि इसके लिए किराया बस ऑपरेटर तय करेगा। यात्री को बस में कंफर्म सीट के साथ वाई फाई की सुविधा मिलेगी।
दिल्ली सरकार अब बसों के बेड़े में सिर्फ ईवी बसों को ही शामिल कर रही है। डीटीसी में 1300 ईवी बसों को शामिल किया जा चुका है। अगले साल यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। इन बसों को खरीदने के लिए कंपनियों का चयन हो चुका है, जल्द ही इसकी निविदाएं ली जाएंगी। ऐसे सरकार के इस कदम से लोगों को बस स्टॉप पर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
मेट्रो फेज चार में कुल 3 कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। मुकुंदपुर से मजलिस पार्क के 12 किलोमीटर के कोरिडोर का तोहफा दिल्लीवासियों को अगले साल मिलेगा। इस कोरिडोर में 8 स्टेशन होंगे। इसके साथ ही पूरी दिल्ली मेट्रो से जुड़ जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications