दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रदेश का अपना ड्राइविंग स्कूल शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को मलिकपुर गांव में इस ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल को बनवाने के लिए टेंडर जारी किया है। ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल की तकनीकी जांच के लिए टेंडर जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस जांच रिपोर्ट को एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि यहां पर किस तरह के प्रशिक्षण स्कूल का निर्माण किया जाएगा।
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इस ड्राइविंग स्कूल में मालवाहक वाहनों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। बाद में यहां पर हल्के वाहनों को भी चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि यहां एक अत्याधुनिक तकनीक से लैस प्रशिक्षण स्कूल बनाया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से इस ड्राइविंग स्कूल पर 36.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पहले चरण की शुरुआत भारी वाहनों की ट्रेनिंग से होगी।

इस ट्रेनिंग सेंटर पर भारी मोटर वाहनों की ट्रेनिंग देने के पाद इसका लाइसेंस मुहैया कराया जाएगा। यह लाइसेंस महिलाओं को भी मुहैया कराया जाएगा। महिलाओं को पूरी तरह से प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें सरकारी बसें चलाने का मौका दिया जाएगा। महिलाओं को यहां कौशल परीक्षण के साथ योग्यता प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महिला चालकों को यहां बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान भी दिया जाएगा। फिलहाल यह काम सरकार ने फिलहाल निजी कंपनी के साथ करार किया है। लेकिन अब सरकार का खुद का प्रशिक्षण केंद्र तैयार होने जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications