Delhi News: जनता की शिकायतों पर अरविंद केजरीवाल सरकार एक्शन मोड़ में है और मंत्री आतिशी मार्लेना का लगातार निरीक्षण जारी हैं। इसी क्रम में आतिशी मॉडल टॉउन विधानसभा के चंद्रावल गांव पहुंची, जहां लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे है।
मंत्री आतिशी ने चंद्रावल गांव के कई हिस्सों का निरीक्षण किया और इस दौरान सीवर की बदहाल हालत देख अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई। इतना ही नहीं, उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और निर्देश दिए है कि हफ़्तेभर के अंदर पूरे इलाके में ओवरफ़्लो की समस्या को दूर करे।

अपने निरीक्षण के दौरान जल मंत्री आतिशी ने चंद्रावल गांव के लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान लोगों ने सफाई व्यवस्था और सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं के साथ-साथ गलियों में गंदा पानी जैसी समस्याओं के बारे में बताया। जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना भी दूभर होता है।
इस संबंध में लोगों ने कई बार अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन DJB के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को अनसुना कर दिया। आम जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जलमंत्री आतिशी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही, कहा कि केजरीवाल सरकार में लापरवाही की कोई जगह नहीं है।
इस दौरान आतिशी ने मौके पर लापरवाही देखते हुए तुरंत संबंधित अधिकारी को Show Cause Notice जारी किया है। इसके साथ ही, निर्देश दिए है कि हफ़्तेभर के अंदर पूरे इलाके में ओवरफ़्लो की समस्या को दूर करे, ज़रूरत के मुताबिक़ लाइनें बदले और मुझे काम की रिपोर्ट सौपें। अगर इसमें देरी हुई तो ज़िम्मेदार अधिकारी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications