दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र शासित प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से दिल्ली मॉडल को लेकर बड़ा दावा किया। सीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में दिल्ली देश के अन्य राज्यों को एक नई दिशा दिखा रहा है। सीएम ने कहा कि अगर केंद्र शासित प्रदेश में लागू तीन सेक्टर्स को लेकर नियमों का पालन किया जाए तो राज्यों में आमजन का काफी सहूलियत मिलेगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि गरीबी हटाने को राजनीतिक दलों के नेता अब तक सिर्फ भाषण ही दे रहे हैं। लेकिन दिल्ली सरकार ने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके सपनों का साकार करने का काम किया है।
सदन में सीएम ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने वो काम किए जो 75 साल में सभी सरकारों ने कभी नहीं किए थे। सीएम ने दावा किया कि वर्तमान में दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश में है।
सीएम ने कहा कि शिक्षा में दिल्ली सरकार ने जितना इन्वेस्टमेंट किया उसका परिणाम सबके सामने है। दिल्ली में आज नए शिक्षा मॉडल आने के बाद पांच लाख तक बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिया।
सीएम ने कहा, "आज दिल्ली मॉडल पूरे देश को एक नई दिशा दिखा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली ऐसे तीन सेक्टर हैं जिससे देश का उद्धार हो सकता है। आज गरीबों के बच्चों को हमने इतनी अच्छी शिक्षा दे दी तो पूरे देश में भी दे सकते हैं। हर राज्य में सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। आपके बच्चों पर दबाव है कि प्राइवेट में भेजो। ऐसे में दिल्ली एक उदाहरण है। स्वास्थ्य की बात करें तो हमने अस्पताल खोले, मोहल्ला क्लीनिक खोले। बिजली हम 24 घंटे देते हैं। दिल्ली में भी और पंजाब में भी जबकि वहां सरकार बने दो साल ही हुए।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications