Delhi News: दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली और त्रिलोकपुरी इलाके की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के सौंदरीकरण करने और उन्हें मजबूत बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है। मंत्री आतिशी ने यह मंजूरी दिल्ली के सड़कों को सुंदर, सुरक्षित और वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए सरकार के मिशन के तहत दी है। इन सड़कों में रोड़ नंबर 109, दल्लूपुरा रोड़ और बुद्ध सिंह मार्ग शामिल है।
मंत्री आतिशी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रोजेक्ट से पूर्वी दिल्ली की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी। सौंदर्यीकरण होने से यह सड़क क्षेत्र में खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार योजनाबद्ध तरीके से कम कर रही है। इसके लिए शहरों में सड़कों की स्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख बिंदुओं की पहचान करके उनका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना में रोड़ विशेषज्ञ द्वारा सड़कों का मूल्यांकन, सड़कों की मरम्मत और उन्हें मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ताकि यह सड़क भारी यातायात और किसी भी मौसम का सामना कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि इन सड़कों का निर्माण बहुत पहले किया गया था। लेकिन सिविक एजेंसियों द्वारा केबल और पाइपलाइनें बिछाने के लिए सड़कों को काटने की वजह से सड़कों की क्वालिटी भी खराब हो गई। लोगों को असुविधा से बचने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तय सीमा में काम पूरा करने और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया है। परियोजना के तहत सड़कों की री-कारपेंटिंग कर उन्हें मजबूत बनाने के साथ-साथ उन पर अच्छी गुणवत्ता की रोड मार्किंग और लेन मार्किंग भी की जाएगी। साइड की दीवारों रेलिंग पर पेंट भी किया जाएगा और सेंट्रल वर्ज के साथ सड़कों के किनारे जहां कहीं भी संभव है। वहां ग्रीनरी भी विकसित की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications