दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी की चार प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्धार कराने की निर्देश दिए हैं। प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्लीवासियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। मंत्री ने कहा कि रिन्यूएशन प्रोजेक्ट के तहत सड़कों को और अधिक टिकाऊ बनाया जाएगा। सरकार के इस कदम से मादीपुर क्षेत्र में आवागम सुगम होने वाला है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पश्चिमी रोड डिवीजन के तहत अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। जिसके तहत मादीपुर विधानसभा के कुछ प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी है, इसके तहत सड़कों में मेट्रो पिलर 109 से 273 तक रोहतक रोड (एनएच-10) सर्विस लेन, रोड नंबर 41, 77 और पश्चिम पुरी चौक से मुल्तान नगर में न्यू स्लम क्वार्टर तक रिन्यूएशन का कार्य शामिल है।

परियोजना को मंजूरी देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "इस प्रोजेक्ट के तहत मादीपुर विधानसभा में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वे अधिक टिकाऊ बनेंगे। इसके अलावा सौंदर्यीकरण के साथ ये क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाएंगे।"
मंत्री आतिशी ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में सड़कों को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध करान के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ग्लोबल स्टैंडर्ड की सड़कें बनाने पर फोकस कर रही है। सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में शानदार सड़कें बनाने के साथ एक मजबूत और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रमुख सड़कों की हालत खराब थी। ये ऐसी सड़कें हैं जिनका निर्माण बहुत पहले किया गया था।अब इनकी मरम्मत और रिन्युएशन की जरूरत है। जिसके चलते इन सड़कों को ठीक करने के साथ सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications