केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से धर्मेंद्र प्रधान ने अपील की है कि वह ओडिशा से उबले चावल की खरीद के उपाय निकालें। धर्मेंद्र प्रधान ने पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इसका आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि ओडिशा देश का चौथा सबसे बड़ा धान उत्पादक राज्य है। प्रदेश में हुई जबरदस्त पैदावार के चलते अनुमान है कि 79 एमएमटी चावल इस बार बाजार में आएगा। ऐसे में इस चावल की खरीद के लिए उपाय किए जाने चाहिए।
भारत सरकार की ओर से जो प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके अनुसार 44.28 एलएमटी चावल खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है। प्रदेश की एनएफएसए और एसएफएसए की जरूरतों को पूरा करने और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जरूरतों को पूरा करने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में चावल बचा रहेगा, ऐसे में इसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा खाली करने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि अतिरिक्त चावल के भंडार को खरीदने का इंतजाम किया जाए।

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में आग्रह करते हुए लिखा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि खरीद लक्ष्य बढ़ाने के अलावा केएमएस 2023-24 में ओडिशा से 10 एलएमटी उबले चावल खरीदने के लिए एफसीआई को निर्देश जारी करें। ताकि प्रदेश के लाखों किसानों की आजीविका सुरक्षित करने में काफी मदद मिले। यह उनकी कमाई का मुख्य स्रोत है। धान की खरीद को एमएसपी संचालन के जरिए किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications