अयोध्या धाम में राम लला भव्य मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके लिए प्रदे सरकार भव्य तैयारी कर रही है। अयोध्या में जिस तरह से आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे उसे देखते हुए प्रदेश सरकार हर तरह की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए अयोध्या की सड़कों को बेहतर किया जा रहा है, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल सहित तमाम संसाधनों को अपग्रेड किया जा रहा है। अयोध्या पर्यटकों को हर तरह की सुविधा मिले, उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस बात को सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि अयोध्या में आने वाले हर पर्यटक का अनुभव जबरदस्त हो। इसके लिए वह लगातार अलग-अलग विभागों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अयोध्या आने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए 30 दिसंबर 2023 को महर्षि वल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया था। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के महज 17 दिन के बाद अयोध्या को देश के चारों कोनों के साथ जोड़ने का काम किया गया है। अयोध्या के लि 5 शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरू से अब सीधी विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। विमानों के संचालन को अयोध्या के लिए और बढ़ाया जा रहा है।
बता दें कि अयोध्या में नवनिर्मित एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां अधिक से अधिक यात्रियों को सेवा मुहैया कराने के इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 से अधिक चार्टर विमान लैंड करेंगे, ऐसे में इस एयरपोर्ट की क्षमता का आंकलन करने का यह अच्छा मौका है। गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया से बड़ी संख्या में गणमान्य पहुंचेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications