Haryana News: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार 9 जनवरी को फतेहाबाद पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने फतेहाबाद जिले को 16 परिजनाओं की सौगात दी। इसमें 173 करोड़ 10 लाख रुपए की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 42 करोड़ 55 लाख रुपए की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
फतेहाबाद में अपने दौरे के दौरान हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार एक मजबूत व्यवस्था बनाकर गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के 108 गांवों में सीवरेज प्रणाली विकसित की जा रही है और गांवों में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 एक्सप्रेस हाईवे बनाए जा रहे है, डबवाली से पानीपत तक बनने वाले हाईवे का काम जल्द शुरू होगा और इसका टोहाना विधानसभा क्षेत्र को भी लाभ होगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है कि पोर्टल से लोगों को परेशानी हो रही हैं, जबकि सच्चाई ये है कि पोर्टल के माध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सरल हुआ है। कहा कि लोगों को अब योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज सिस्टम को मजबूती दी है और 2000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से गांवों को ग्रांट जारी की जा रही है। कहा कि मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा 357 रुपये मजदूरी देने वाला राज्य हरियाणा है। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गठबंधन की सरकार लोगों के हित में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि गली-नाली के विकास से आगे गांवों में 9 सूत्री कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है। पंचायत मंत्री ने कहा कि चुनावों के समय जेजेपी ने जो वादे किए थे उस पर गठबंधन की सरकार में काम किया गया है। वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, हर बूथ पर बूथ योद्धा और बूथ सखी बनाए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications