Haryana News: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार 10 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल 2024 समिट में शिरकत की और हरियाणा पैवेलियन का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए हरियाणा देश का भविष्य है और प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल है।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में उद्योग लगाने वालों को विभिन्न सहूलियतें दी जा रही हैं। डिप्टी सीएम ने यह जानकारी भारत में नीदरलैंड की राजदूत महामहिम मरीसा गेरार्ड्स से साझा की। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स की राजदूत महामहिम मरीसा गेरार्ड्स व अन्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष हरियाणा में औद्योगिक निवेश के लिए प्रस्ताव रखा।

साथ ही, कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए हरियाणा देश का स्वर्णिम भविष्य है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, रेलवे और सड़क ढांचा मजबूत स्थिति में है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में न केवल निवेशकों के लिए पसंदीदा बनकर उभरा है, बल्कि राज्य के प्रति निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
कहा कि कोविड महामारी के बावजूद अनेक बड़ी कंपनियों ने हरियाणा में निवेश किया और अब मारुति सुजुकी ने अपना प्लांट लगाया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हरियाणा भारत को पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में सहयोग दें, इसके लिए सक्षम नीतियों, गुणवत्तापरक बुनियादी ढांचे की उपलब्धता, कारोबारी सुगमता, उद्योग-अनुकूल परिवेश और प्रोत्साहन संरचना पर बल दिया जा रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल परिवेश तैयार करने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों, व्यापारियों और निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहनों के साथ-साथ समय पर सरकारी सेवाएं प्रदान करना भी सुनिश्चित किया है। सरकार लगातार एक्सपोर्ट को बढ़ा रहे हैं। आने वाले वक्त में एक्सपोर्ट दोगुना करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications