Haryana News: ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बाछौद हवाई पट्टी के विस्तार के लिए 200 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। यह बात हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने यहां पर फ्लाइंग स्कूल खोलकर युवाओं को एविएशन क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कियहां पर 100 बच्चों को फ्लाइंग का लाइसेंस दिया जा चुका है, जिनमें में से 29 बच्चे नौकरी में भी लग चुके हैं। फिलहाल यहां 78 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि स्काईडाइविंग में यह हवाई पट्टी देश में अग्रणी स्थान पर है क्योंकि पिछले वर्ष यहां 3500 लोगों ने स्काईडाइविंग की थी। इतना ही नहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और इसका सबसे अधिक फायदा दक्षिण हरियाणा को मिला है।
दुष्यंत चौटाला ने आगे बोलते हुए कहा कि हाइवे की बदौलत दक्षिण हरियाणा पिछड़ी से अगड़ी श्रेणी में आ चुका है और अब यह इलाका उद्योग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त क्षेत्र है। कहा कि प्रदेश सरकार पदमा योजना के तहत युवा उद्यमियों को तैयार करेगी। कहा कि वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट के तहत सरकार न केवल क्षेत्रीय उत्पादों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि युवा उद्यमियों को भी तैयार करेगी।
दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे युवा उद्यमियों के लिए राज्य सरकार ने वेंचर कैपिटल (उद्यम पूंजी) फंड स्थापित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में कोरोना की मार के बावजूद प्रदेश में 38 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जो कि एक रिकॉर्ड है।
दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनता की सोच के अनुरूप जन हित में कार्य कर रही है। कहा कि सरकारी योजनाएं पारदर्शी तरीके से लागू की जा रही है और लगभग 600 सुविधाएं ऑनलाइन की गई है। इतना ही नहीं पहले किसान फसल बेचने के बाद आढ़ती के चक्कर काटते थे लेकिन अब सीधे किसान के खाते में पोर्टल के माध्यम से पैसे भेजे जा रहे हैं।
इसी तरह पोर्टल के माध्यम से मुआवजा भी किसानों के खाते में सीधा वितरित किया जा रहा हैं। वहीं, फर्द लेने में पहले महीनों लगते थे लेकिन आज एक क्लिक पर फर्द उपलब्ध है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने सभी गांवों में सरपंचों की तरफ से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
गौशालाओं के लिए उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं में 500 से अधिक पशु है, वहां पर गौ सेवा आयोग के जरिए ग्रांट दी जाएगी और गौशाला संचालक पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं। इसी प्रकार उन्होंने ई-लाइब्रेरी के संबंध में कहां की जहां सरपंच जगह उपलब्ध करवाएंगे वहां पर ई-लाइब्रेरी खुलवा दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications