Haryana News: सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति 2 हजार रुपए प्रति वर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे। इन पैसों से ग्राम पंचायतें अपने हिसाब से गांवों का विकास करवा सकेगी। यह बात हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ के अपने दो दिवसीय दोरे के अंतिम दिन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस की बात करते हुए हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर एक समान विकास कार्य करवाए है और इसी की बदौलत आज हरियाणा देश में खेल, उद्योग और कर संग्रहण में अग्रणी श्रेणी में खड़ा है।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले कई दशकों से नारनौल-दादरी के खराब सड़क मार्ग के कारण महेंद्रगढ़ पिछड़ेपन का दंश झेल रहा था। लेकिन, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने 300 करोड़ रुपए खर्च करके इस मार्ग को प्राथमिकता दी और आज यह कार्य अंतिम चरण में है।
उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने गांवों में सभी छोटे मार्ग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क मार्ग योजना शुरू की है। इस योजना के प्रथम चरण के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में तीन व चार करम के 25 किलोमीटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सड़कें आगामी 5 सालों में चरणबद्ध तरीके से बनेगी।
इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य और 19 फसलें भावांतर भरपाई योजना से खरीदी जा रही है। कहा कि सरकार ने 600 प्रकार की योजनाओं व सेवाओं को ऑनलाइन करके नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है, इसके कारण अब नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती।
शमशान घाट के संबंध में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शिवधाम योजना से यह काम करवा दिया जाएगा। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। वहीं जगह उपलब्ध करवाने पर ई-लाइब्रेरी का निर्माण करवा दिया जाएगा, सामुदायिक भवन के लिए पंचायत दो-तीन एकड़ जमीन का प्रस्ताव दें। विभिन्न सड़कों की मांग पर डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications