हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में बिजली के बिल में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। ऐसे में उन्होंने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। प्रदेश सरकार के इस फैसले से 76 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल जिन लोगों का बिजली का बिल 50 यूनिट तक था उनसे 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से लोगों का बिजली का बिल लिया गया। जबकि 51 यूनिट से 100 यूनिट के लिए 2.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से चार्ज लिया गया है। जिनका बिल 0-150 यूनिट के बीच है उनसे 2.75 रुपए प्रति यूनिट लिया गया।

वहीं 150-250 यूनिट खर्च करने वालों से 5.25 रुपए प्रति यूनिट तो 251-500 यूनिट खर्च करने वालों से 6.30 रुपए प्रति यूनिट, 501-800 यूनिट खर्च करने वालों से 7.10 रुपए प्रति यूनिट बिल लिया गया है। इस वित्त वर्ष में भी लोगों से इसी दर पर बिजली का बिल लिया जाएगा, इसमे किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। इसके अलावा प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में 15 हॉर्स पावर और उससे अधिक की मोटर वाले ट्यूबवेल के लिए प्रति वर्ष 200 रुपये प्रति हॉर्स पावर की दर तय की गई है। इसी तरह बिना मीटर वाले ट्यूबवेल के लिए 15 रुपये प्रति हॉर्स पावर प्रति माह की दर और 15 हॉर्स पावर से ऊपर के मीटर वाले ट्यूबवेल के लिए 12 रुपये प्रति हॉर्स पावर प्रति माह की दर निर्धारित की गई है, जोकि अगले वित्त वर्ष 2023-24 में भी जारी रहेगी।
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र को मिलने वाली सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी। बिजली की बचत ही बिजली उत्पादन है, इसपर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने बड़े पैमाने पर पुरानी बिजली की वायरिंग को बदला है, साथ ही लाइन लॉस को कम करने के लिए पुराने ट्रांसफार्मरों पर नए कंडेनसर भी लगाए गए हैं। इसका असर दिख रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications