Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को 9770 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने पर उनका आभार जताया हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिला रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में लगभग 1650 करोड़ रुपए की लागत से एम्स बनने पर हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। इससे जहां हरियाणा के लोगों को लाभ होगा। वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान को नजदीक होने के कारण फायदा होगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को रेवाड़ी में एम्स सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की धरा पर पहुंचने पर स्वागत भी किया।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री के दौरे को प्रदेश में रेल तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि 5450 करोड़ रुपए की लागत की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना राज्य की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गुरुग्राम के विकास को और अधिक गति देगी। इसी तरह 470 करोड़ रुपए की लागत से भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन, 410 करोड़ रुपए की लागत से मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन, 350 करोड़ रुपए की लागत से रेवाड़ी-काठूवास रेलवे लाइन तथा 310 करोड़ रुपए की लागत से काठूवास-नारनौल रेल लाइन की दोहरीकरण परियोजनाओं को प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन लाइनों के दोहरीकरण होने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यातायात व माल ढुलाई आसान होगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री द्वारा 890 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे का शुभारंभ करने पर विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रेल लाइन से हिसार से दिल्ली को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिसार का एयरपोर्ट तैयार होने पर इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। डिप्टी सीएम ने गीता का संदेश देने वाली धार्मिक स्थली में ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन करने को प्रदेश में पर्यटन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। दुष्यंत चौटाला ने पीएम नरेंद्र मोदी के हरियाणा प्रदेश के दौरे को विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी करार दिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications