Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। मिली सूचना के अनुसार पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटिड के कर्मचारियों के लिए एक दुर्घटना मुआवजा नीति शुरू की गई है। इस नीति के तहत डयूटी दौरान हादसाग्रस्त होने वाले कर्मचारियों को मुआवजा दिया जाएगा।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि यह नीति 8 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। सेवा के दौरान कर्मचारियों के साथ हादसा होने पर उन्हें वित्तीय मदद दी जाएगी। इसमें रैगुलर ठेका और उप ठेका आधारित काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इस नीति से कर्मचारियों को दुर्घटना के दौरान मदद मिलेगी ही साथ ही एमरजैंसी के दौरान 3 लाख रुपए तक चिकित्सकीय सहायता भी उपलब्ध होगी।
मंत्री हरभजन ने आगे कहा कि हमारे कर्मचारियों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए कई खतरों का सामना करना पड़ता है और कई तरह के हादसों के शिकार हो जाते हैं, इसके मद्देनजर ही इस नीति को लागू किया गया है। इसी तरह से ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के हादसा-ग्रस्त होने पर एक्सग्रेशिया की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है।
मंत्री हरभजन ने आगे कहा कि इसके अलावा वित्तीय सहायता को बढ़ाते हुए सामूहिक बीमे की रकम 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है। वहीं नियमित कर्मचारियों के लिए इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई नीति में 10 लाख रुपए का एक्सग्रेशिया भुगतान, 1 लाख रुपए का सामूहिक बीमा और शासकीय नियमों के अनुसार मेडिकल बिल का भुगतान जारी रखा गया है।
यह भी पढ़ें पंजाब में साझा साझे शमशानघाट के लिए 29 गांवों को ग्रांट देगी भगवंत मान सरकार
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications