हरियाणा की भाजपा सरकार लगातारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बीते साढ़े नौ सालों से लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए मिशन @ 60,000 की शुरुआत की है। इसके तहत सीएम खट्टर ने ठेकेदार सक्षम युवा योजना के एक पोर्टल का उद्घाटन किया।
हरियाणा सरकार की इस योजना के तहत सरकार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री प्राप्त 10,000 युवाओं को 3 महीने की विशेष ट्रेनिंग देगी। खट्टर सरकार की इस पहल से युवाओं को स्वरोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
मनोहर लाल ने गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे से संबंधित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करके कुशल ठेकेदार तैयार करेगी।
सीएम ने बताया कि प्रशिक्षण की आधी अवधि में इन युवाओं को इंजीनियरिंग से संबंधित कार्य सिखाए जाएंगे, जैसे लेआउट प्लान तैयार करना, विस्तृत ड्राइंग को समझना और लागू करना, तकनीकी गणना और क्वालिटी बनाए रखना।
सीएम ने कहा प्रशिक्षण अवधि के शेष आधे हिस्से में, उन्हें सिविल कार्य स्थलों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विभागों में भेजा जाएगा।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी इस प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद थे उन्होंने बताया इच्छुक पात्र युवाओं के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल आज लॉन्च किया गया है। युवाओं को सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन युवाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर वे प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न सरकारी विभागों और पंचायतों से 25 लाख तक का निर्माण कार्य प्राप्त कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications