Haryana News: पंचकूला के सेक्टर 32 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्र ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखी। बता दें, यह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 30 एकड़ भूमि पर बनेगा और इसके निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही, कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा बनाए जाने वाले नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम डॉ. मंगल सेन के नाम पर रखा जाएगा। प्रारंभिक चरण में 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय का अनुमान है।

पूरी परियोजना 30 महीने के अंदर पूरी होने की उम्मीद है। इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें होंगी। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद, हमने राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। दो जिलों चरखी दादरी और पलवल को छोड़कर हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए गए हैं।
सीएम खट्टर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 2014 में राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज थे। 2014 और 2019 के बीच यह संख्या बढ़कर 12 हो गई, जो 2019 से वर्तमान तक 15 तक पहुंच गई है। सभी के पूरा होने पर भविष्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों के पूरा होने पर राज्य में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 3500 तक पहुंच जाएगी।
पैरा-मेडिलक और फिजियोथेरेपी कॉलेज भी होंगे स्थापित
सीएम खट्टर ने आगे कहा कि इन मेडिकल कॉलेज के संचालित होने के बाद राज्य का हर वर्ष 3500 डॉक्टर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, विशेष डॉक्टरों की आवश्यकता को पूरा करते हुए पीजी सीटों की संख्या 851 से बढ़कर 1200 हो जाएगी। कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों के अंदर पैरा-मेडिकल कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज भी स्थापित किए जायेंगे।
युगांडा और अफ्रीकी देशों से आएंगे छात्र
सीएम खट्टर ने आगे कहा कि युगांडा सहित कुछ अफ्रीकी देशों ने हरियाणा के साथ समझौते करने और अपने छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए हरियाणा भेजने में रुचि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि युगांडा की जनसंख्या हरियाणा के बराबर है लेकिन वहां पर केवल दो मेडिकल कॉलेज हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications