Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा पिछले 9 वर्षों में निरंतर औद्योगिक विकास का प्रतीक बनकर उभरा है। सीएम मनोहर लाल की रणनीतिक पहलों ने हरियाणा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों निवेशकों के लिए पसंदीदा निवेश प्वाइंट बना दिया है।
इसके अलावा गुरुग्राम की सफलता के बाद अब सबका ध्यान आईएमटी खरखौदा पर है। जो एक संपन्न औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होने के लिए तैयार है। खरखौदा में मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट ने आगे विस्तार के लिए मंच तैयार किया है, जिसमें यूनो मिंडा लिमिटेड ने लगभग 1100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

आगामी मेगा प्रोजेक्ट के कदम से न केवल क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, बल्कि रोजगार के अवसरों में भी बढ़ावा का वादा किया गया है। बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड की 16वीं बैठक के दौरान मैसर्स यूनो मिंडा लिमिटेड को उसके मेगा प्रोजेक्ट के लिए लगभग 94.32 एकड़ भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी गई।
इसके अलावा सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आईएमटी खरखौदा में मेगा प्लांट स्थापित करने के लिए 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कंवर पाल और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक मौजूद रहे।
निवेशकों में बढ़ रहा विश्वास
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरियाणा उद्यम एवं संवर्धन नीति (एचईईपी), 2020 के तहत निवेशकों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की मंजूरी प्रदान कर रही है, जिससे प्रत्येक निवेशक का विश्वास बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- MP News: सीएम यादव ने ग्वालियर में निकाली जन आभार यात्रा, लाल टिपारा गौशाला के लिए की यह घोषणा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications