हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हाल ही में 60 हजार युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। ये नौकरी हरियाणा में उन युवाओं को मिलेगी, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है। इसके अलावा राज्य सरकार युवाओं को ठेकेदार बनने का भी प्रशिक्षण देगी।
सीएम खट्टर ने एक कार्यक्रम में कहा कि 7500 वनमित्र, 7500 ई-सेवा मित्र, 10000 भर्तियां कारखानों और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 15000 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिले।

हरियाणा सरकार की ओर से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुके युवाओं को ठेकेदार बनने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपना काम शुरू करने के लिए इन युवाओं को हरियाणा सरकार लोन भी दे रही है। वो भी बिना किसी गारंटी के। इन युवाओं को एक साल के लिए तीन लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।
सीएम खट्टर ने कहा कि रोजगार के माध्यम से लोग सशक्त होंगे। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सरकार के दृष्टिकोण को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।
नौकरियों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 3200 ग्रुप ए और ग्रुप बी पदो पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए लगभग 61,000 भर्तियां पाइपलाइन में हैं। हमारी सरकार में कुल 167000 भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के सिरसा में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, दिग्विजय चौटाला ने कहा- 1010 करोड़ होंगे खर्च
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications