Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शनिवार को इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल को लॉन्च किया है। सीएम मनोहर लाल ने ठेकेदारों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए इस पोर्टल को लॉन्च किया है। जिससे कामों को पेपरलेस, फेसलेस और पारदर्शी प्रणाली के तहत किया जा सके।
हरियाणा सरकार ने इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल https://works.harana.gov.in को लॉन्च किया है। इसके साथ ही खट्टर सरकार ने ई-गवर्नेंस की दिशा में एक और कदम उठाया है। राज्य सरकार जल्द ही इंजीनियरिंग कार्यों के लिए ठेकेदारों द्वारा दी जाने वाली बैंक गारंटी को ई-बैंक गारंटी के रूप में स्वीकार करेगी।

ठेकेदारों को मिलेगा बहुत फायदा
सरकार के इस कदम से ठेकेदारों को महत्वपूर्ण सुविधा मिलने वाली है। प्राथमिक इंजीनियरिंग विभागों यानी लोक निर्माण विभाग, सिंचाई व जल संसाधन विभाग और सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभागों में इंजीनियरिंग परियोजनाओं पर काम करने वाले ठेकेदारों को इससे फायदा मिलेगा।
लेट होने पर की जाएगी कार्यवाही
सीएम मनोहर लाल ने आज हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एक बार काम पोर्टल पर अपलोड होने और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद तकनीकी स्वीकृति देने में देरी नहीं होनी चाहिए। यदि तकनीकी स्वीकृति 90 दिवस से अधिक लंबित रहती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
ई-बैंक गारंटी के संबंध में दिया गया प्रस्तुतीकरण
बैठक के दौरान नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा ई-बैंक गारंटी के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में ठेकेदारों द्वारा दी जाने वाली बैंक गारंटी (हार्ड कॉपी) की प्रक्रिया लंबी है, जिसमें लगभग 5-6 दिन लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में अब मनोहर लाल खट्टर सरकार देगी गरीबों को मुफ्त बस सेवा का लाभ
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications