Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर जिले में 16 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर 24.02 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आएगी। ये सडकें ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करेगी। इन सड़कों को अन्य जिला सड़कें के नाम में जाना जाता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के तहत विशेष मरम्मत में यमुनानगर जिले में 0.360 किलोमीटर तक फैले गांव कैथ कलानौर से फतेहपुर तक का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 24.56 लाख रुपए होगी। इसी प्रकार गांव बड़ी माजरा से एचबी तीर्थ नगर तक की अनुमानित लागत 29.91 लाख रुपए, ग्राम कैथ कलानौर रोड से इस्सरपुर तक अनुमानित लागत 64.11 लाख रुपए, यमुनानगर जिले में ग्राम शादीपुर जयपुर से पंजुपुर रोड की अनुमानित लागत 14.11 लाख रुपए, ग्राम पंसारा सहजादपुर रोड से एचबी साबेपुर की लागत 27.16 लाख रुपए, गांव पंसारा शहजादपुर रोड से मेहर माजरा तक की अनुमानित लागत 34.19 लाख रुपए, ग्राम बुरिया खदरी देवधर से ग्राम फतेहगढ़ तक सड़क की अनुमानित लागत 46.64 लाख रुपए, गांव बधी माजरा से गधौली माजरी तक सड़क की अनुमानित लागत 29.29 लाख रुपए, गांव जगाधरी छछरौली पोंटा रोड से बलाचौर रोड की अनुमानित लागत 51.20 लाख रुपए तथा ग्राम कैथ कलानौर से परवालो सड़क पर अनुमानित लागत 31.77 लाख रुपए आएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यमुनानगर जिले में रामपुर तक पंसारा शहजादपुर सड़क की अनुमानित लागत 67.41 लाख रुपए, पंसारा शहजादपुर से कनालसी तक 13.48 लाख रुपये की अनुमानित लागत के साथ तथा यमुनानगर जिले में बड़ी माजरा से होते हुए एसबीआई पांसरा रोड 42.62 लाख रुपए लागत आएगी। इसी प्रकार यमुनानगर जिले में ग्राम बुडिया खदरी देवधर रोड के साथ-साथ ग्राम बुड़िया खदरी देवधर रोड, जगाधरी बुडिया देवधर रोड तथा देवधर नैनावली रोड के सुदृढ़ीकरण पर अनुमानित 18.60 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
उन्होंने बताया कि यह हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निस्संदेह इससे राज्यभर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और जनता को पर्याप्त लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications