Haryana News: हरियाणा में होली के बाद लाभार्थियों को अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के हैप्पी कार्ड मिलना शुरू हो जाएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा यह योजना मार्च के पहले सप्ताह में शुरू की गई थी।
इस योजना के तहत अंबाला जिले में करीब ढाई लाख हैप्पी कार्ड बनाए जाने हैं और अभी तक 7 हजार के करीब हैप्पी कार्ड अप्लाई हो चुके हैं। यह कार्ड जिले में अंबाला छावनी बस अड्डा स्थित पास कार्यालय में मिलेंगे। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने एक लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत जिले के करीब ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा लाभार्थी को जीरो टिकट काट कर दी जाएगी। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र के माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपए की एक मोस्ट लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड का अन्य खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
अंबाला के लोग सीएससी केंद्र पर हैप्पी कार्ड अप्लाई करवा रहे हैं। अभी तक हजारों लोग कार्ड अप्लाई कर चुके हैं। सीएससी केंद्र से लाभार्थी को एक प्रिंट दिया जा रहा है। इस प्रिंट को 28 मार्च की तिथि आ रही है। इसे लेकर वह अंबाला छावनी बस अड्डा पास कार्यालय पहुंचेंगे और अपना कार्ड प्राप्त करेंगे।
अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि लाभार्थी ऑनलाइन कार्ड अप्लाई करने के तुरंत बाद ही बस स्टैंड आ रहे हैं। लेकिन उनके पास जो प्रिंट है। उस पर तिथि लिखी हुई है। इसलिए लाभार्थियों को कार्ड लेने के प्रिंट पर तारीख देखकर ही कार्ड लेने आए। बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय के ऊपर बने कमरे में आवेदक को सीएससी केंद्र से मिला प्रिंट, मोबाइल, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र लेकर जाना होगा। जहां पर लाभार्थी के कार्ड को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications