Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन और महाग्राम योजना के तहत 5 जिलों जींद, हिसार, सिरसा, कैथल और भिवानी में 190 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 33 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महाग्राम योजना के तहत जिला जींद के गांव नगुरां में जल आपूर्ति प्रणाली का संवर्धन और जल कार्यों के निर्माण के लिए 43.91 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से व 25.31 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाना और जिला हिसार के खेदड़ में जल आपूर्ति योजना के उन्नयन के लिए 10.63 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के नए कार्य शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सिरसा जिले में ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत जिन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। उनमें जिला सिरसा के गांव हसनगढ़, उकलाना के लिए 3.07 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सुधार जल आपूर्ति योजना, गांव भादडा, कालांवाली में 3.15 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जल आपूर्ति योजना का विस्तार और अद्यतन, गांव गोरीवाला, डबवाली में 5.17 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण और बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और वितरण प्रणाली को मजबूत करना, गांव धरमपुर में 3.32 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जलापूर्ति योजना का विस्तार और बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, गांव रामपुरा बिश्नोईया में 3.33 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एमजीजीबीवाई कॉलोनी का नवीनीकरण जलापूर्ति योजना, बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और जलापूर्ति सुविधा प्रदान करना तथा गांव सुखेरनवाला खेड़ा के एमजीजीबीवाई कॉलोनी में 3.45 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से कार्य संरचनाओं की मरम्मत, वितरण को मजबूत करना और जल आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त जिला सिरसा के गांव तिलोकेवाला में 3.06 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जल आपूर्ति योजना का विस्तार, गांव अलीका जिले में 4.36 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से पेयजल आपूर्ति के लिए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, ग्राम जलालआना में 4.23 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और जल आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करना, गांव कालांवाली में 3.90 करोड़ रुपए से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और वितरण प्रणाली का उन्नयन, ग्राम खोखर में 2 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जल आपूर्ति योजना, वितरण प्रणाली को मजबूत करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरसा के तहत गांव मौजगढ़ में 2.38 करोड़ रुपए, ग्राम पाना के लिए 2.88 करोड़ रुपए, ग्राम सुबेवाला खेड़ा के लिए 2.29 करोड़ रुपए, गांव डिंग और मोचीवाली के लिए 4.71 करोड़ रुपए, ग्राम फेरवाई के लिए 5.83 करोड़ रुपए, गांव गुसाईयाना के लिए 3.78 करोड़ रुपए, कोटली और केशुपुरा दोनों गांवों के लिए 10.84 करोड़ रुपए तथा ग्राम ममड़ व खेड़ा सैनपाल और नथोर के लिए 5.91 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्माण कार्य करवाना शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि हिसार जिले में ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में गांव ढाणी मेहंदा के लिए 3 करोड़ रुपए, ग्राम धानी पुरिया के लिए 5.71 करोड़ रुपए, ग्राम गढ़ी के लिए 3.13 करोड़ रुपए, गांव हजमपुर के लिए 2.57 करोड़ रुपए, ग्राम प्रेम नगर के लिए 4.24 करोड़ रुपए तथा गांव नंगथला में 4.21 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत जलापूर्ति तथा अन्य सुधार निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
प्रवक्ता ने जिला भिवानी में स्वीकृत परियोजना में तोशाम तहसील के गांव दुल्हेड़ी से रिवासा रोड तक 12.19 लाख रुपए की अनुमानित लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाना शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications