Haryana News: हरियाणा सरकार ने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में 8 नए सरकारी पशु अस्पताल और 18 सरकारी पशु औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। यह सुविधाएं उन जिलों में दी जाएगी। जहां पशु चिकित्सा सेवाएं पशुधन आबादी के अनुपात में कम है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता में पशुपालन और पालन-पोषण में शामिल लोगों की आजीविका, उत्पादकता और समग्र कल्याण के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करना शामिल है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न जिलों में इस सेवा को सुदृढ़ करने के लिए 11.20 करोड़ रुपए की लागत से 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस लांच की हैं।

इसके अलावा उन्होंने राज्य के पशु चिकित्सा अस्पताल कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1962 का भी उद्घाटन किया है। जो कि 24x7 चालू रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में 21 मोबाइल एंबुलेंस काम करती थी। 70 मोबाइल एंबुलेंस बेड़े में शामिल किया है। अब बेड़े में 91 मोबाइल एंबुलेंस हो गई हैं। जिससे पशुधन मालिकों को फायदा मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला वैन के माध्यम से मिट्टी और जल परीक्षण सुविधाएं शुरू करेगी। जो सीधे किसानों को सेवाएं प्रदान करेंगी। इसके अलावा 4000 एकड़ भूमि को मछली और झींगा पालन के अंतर्गत लाया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि देश के दूध उत्पादन में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश में कुल पशुधन आबादी में राज्य की हिस्सेदारी केवल 2.1 प्रतिशत है। लेकिन राष्ट्रीय दूध उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 5.19 प्रतिशत से अधिक है। राज्य की प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 1098 ग्राम है। जो कि राष्ट्रीय स्तर पर यह 459 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से लगभग जो 2.4 गुना अधिक है। इसलिए हरियाणा डेयरी उत्पादन में उत्कृष्टता बनाए हुए है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications