Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत जिले में 9 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर 19 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आएगी। बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करने वाली सड़कों को अन्य जिला सड़कें के रूप में जाना जाता है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं में गांव बिंझौल से गांव भादर तक 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण शामिल है। जिस पर अनुमानित लागत 4.72 करोड़ रुपए आएगी। इसी तरह गांव जट्टल से खुखराना तक की 2.1 किमी सड़क पर 1.57 करोड़ रुपए, गांव हरतारी से डाहर तक 1.950 किमी लंबी सड़क पर 2.12 करोड़ रुपए, गांव शोंधापुर से बिंझौल तक 0.930 किमी लंबी सड़क पर 79.17 लाख रुपए, गांव सिवाह से डाडोला तक 3.4 किमी लंबी सड़क पर 3.05 करोड़ रुपए, पानीपत रोड़ से काबरी, सिठाना होते हुए एलओसीएल रिफाइनरी तक 5.640 किलोमीटर सड़क पर 4.54 करोड़, सिवाह वाया नांगल खीरी रोड, जिसकी लम्बाई 1.800 किमी है। 65.60 लाख रुपए तथा पानीपत में बरसत रोड का सुदृढ़ीकरण पर 1.85 करोड़ रुपए खर्च आएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निस्संदेह राज्य भर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार करके जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications