Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिला बार एसोसिएशन नूंह में वकीलों के लिए बनाए जाने वाले चैंबर के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों की भांति जिला नूंह में भी वकीलों को चैंबर की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने न्यायालय परिसर में चैंबर निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चैंबर बनने से वकीलों के लिए केस की तैयारी करने हेतु एक सुव्यवस्थित माहौल तैयार होगा। चैंबर का निर्माण करवाना यहां के वकीलों की पुरानी मांग थी। इनके निर्माण से निश्चित तौर पर वकीलों को सहूलियत मिलेगी। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चैंबर भवन में करीब 115 कमरे बनाए जाएंगे। जहां 230 अधिवक्ता बैठकर अपने केसों की तैयारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने जिला बार एसोसिएशन को 21 लाख रुपये और सब डिविजनल बार संगठनों के लिए 5 -5 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। चैंबर्स में वकीलों के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय आदि के साथ-साथ गोपनियता व सुरक्षा की भी सुविधा रहेगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन नूंह के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फूलमालाओं से स्वागत अभिवादन करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग, एडीजे संदीप दुग्गल, सीजेएम जोगेंद्र सिंह, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, बार एसोसिएशन नूंह के अध्यक्ष जाकिर हुसैन, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र रापड़िया, एडवोकेट लाजपत राय, अमित कुमार जाजुका सहित अन्य एडवोकेट उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications