Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चल रही तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रदेश के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी। सीएम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 11.20 करोड़ रुपए की लागत की 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने लैपटॉप का बटन दबाकर प्रदेश में पशु चिकित्सालय काल सेंटर 24X7 टोल फ्री नंबर 1962 का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जय प्रकाश दलाल भी मौजूद थे।
इन चिकित्सा आयुक्त मोबाईल वैन को कॉल सेंटर से जोड़ा गया है। जीपीएस युक्त इन मोबाईल वैन से पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग तथा परामर्श सुविधा पशुपालकों को प्रदान की जाएगी। योजना के तहत पशुपालकों को मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा के साथ ही पशु चिकित्सालय काल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1962 पर परामर्श भी दिया जाएगा।

इन वाहनों के माध्यम से बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जा सकेगा। अब प्रदेश का कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। डेयरी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इस वैन के माध्यम से पशुओं को घर-घर चिकित्सा देना आसान होगा। इससे पहले प्रदेश में ऐसी 20 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस मौजूद थी। अब इनका बेड़ा बढ़कर 90 हो गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के अलावा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, सांसद चौ. धर्मबीर सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications