Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले 9 सालों में प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य किया है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री खट्टर प्रदेशवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम खट्टर 24 जनवरी को जिला हिसार से वर्चुअली लगभग 2100 करोड़ रुपए से अधिक की 153 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं। इन परियोजनाओं में 1374 करोड़ रुपए की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 741 करोड़ रुपए की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों व विधायकों द्वारा किया जाएगा।

बड़ी परियोजनाओं में लगभग 333 करोड़ रुपए की लागत से सेक्टर-78, फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के नए भवन का निर्माण, लगभग 185 करोड़ रुपए की लागत से पंजाब सीमा से रतिया-फतेहाबाद-भट्टू-भादरा से राजस्थान सीमा तक बुढलाडा सड़क का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण, लगभग 86 करोड़ रुपए की लागत से रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर 4 लेन आरओबी का निर्माण, लगभग 76 करोड़ रुपए की लागत से सनोली-पानीपत रोड तक का सुधार कार्य, लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में टीचिंग ब्लॉक-3 का निर्माण और लगभग 55 करोड़ रुपए की लागत से रतिया शहर में नहर आधारित जल घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा लगभग 87 करोड़ रुपए से पानीपत टाउन में 15 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी, लगभग 62 करोड़ रुपए की लागत से सोनीपत शहर में ट्रीटेड वेस्ट वाटर के फिर से उपयोग के लिए सीवरेज नेटवर्क का विस्तार तथा लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से जिला सोनीपत में 10 गांवों के लिए जल आपूर्ति योजना का विस्तार सहित अमृत योजना के तहत सोनीपत शहर के शेष क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने इससे पहले भी कई बार डिजिटल माध्यम से पूरे प्रदेश में विकास परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास किया है। इस तरह डिजिटली एक ही स्थान से इतने व्यापक स्तर पर परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास करना ई-गवर्नेंस का एक बड़ा उदाहरण है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications