Haryana News: हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किसानों का आह्वान किया है कि वे कृषि उत्पादन करने के साथ-साथ अपनी उपज को प्रोसेसिंग करके बाजार में लेकर आए। ऐसा करने से किसानों को और अधिक लाभ होगा।
कृषि मंत्री रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ बाजार की जरूरत के मुताबिक फसलों का उत्पादन करें।

कृषि व किसान को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के किसानों ने अपनी मेहनत के बलबूते पर देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में किसानों द्वारा दिया गया योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कृषि से बढ़कर कोई व्यवसाय नहीं है। केंद्र व राज्य दोनों सरकारों द्वारा किसानों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है।
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में अलग-अलग तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। राज्य सरकार द्वारा 14 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। फसलों के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए भी सरकार ने योजना लागू की है। इसी प्रकार से पशुपालन के लिए भी योजनाएं क्रियान्वित की गई है। दस लाख से भी ज्यादा पशुओं का बीमा किया गया है। पशु क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पशुओं का घर द्वार पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई है। गन्नौर में देश की सबसे बड़ी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। जिससे सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications