Haryana News: दिल्ली कटरा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को बहादुरगढ़ बाईपास से जोड़ा जाएगा। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। योजना के पहले फेज में नई दिल्ली से जालंधर तक काम चल रहा है। इसके इसी साल पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हरियाणा के झज्जर जिले के जसोर खेड़ी गांव से यह एक्सप्रेस वे शुरू हो रहा है। जसोर खेड़ी के पास से ही कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे निकलता है। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे और केएमपी का भी आपस में लिंक रहेगा। ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की दिक्कत ना आए। जसोर खेड़ी गांव से नई दिल्ली तक जाने के लिए पहले से मौजूद सड़क का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

राज्य सरकार ने जसोर खेड़ी से आगे इस सड़क को बहादुरगढ़ बाईपास तक मिलाने का सुझाव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा था। बहादुरगढ़ बाईपास से कनेक्ट होने के बाद दिल्ली जाना अब और आसान हो जाएगा। एक्सप्रेस वे बनने के बाद नई दिल्ली से अमृतसर तक लगभग चार और कटरा तक 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
दिल्ली से कटरा सड़क मार्ग से 727 किलोमीटर की दूरी है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह दूरी 58 किलोमीटर तक घट जाएगी। एक्सप्रेस वे हरियाणा में 137 किलोमीटर, पंजाब में 399 किलोमीटर और जम्मू कश्मीर में 135 किलोमीटर लंबा होगा। हरियाणा में यह झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, करनाल और कैथल से होकर निकलेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस एक्सप्रेसवे की ड्राइंग को इस हिसाब से तैयार किया है कि इसके बीच में आने वाले कई एक्सप्रेस वे इसके साथ कनेक्ट हो जाएंगे। 152डी ग्रीन कॉरिडोर को भी इसके साथ कनेक्ट किया जाएगा। दिल्ली से कटरा तक का एक्सप्रेस वे हरियाणा में जहां 152डी को क्रॉस करेगा। वहां जंक्शन बनाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications