Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य में ग्रामीण क्षेत्र में करीब 1500 डिजिटल लाइब्रेरियों का आधारभूत ढांचा तैयार किया जा चुका है। इन लाइब्रेरियों में ग्रामीण विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। डिप्टी सीएम ने खुशी जताते हुए कहा कि इन डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना की प्रक्रिया साल 2020 में नरवाना क्षेत्र से की गई थी। आज प्रदेश सरकार इसे प्रत्येक गांव तक लेकर जा रही है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को नरवाना में एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सनातन धर्म शिक्षा समिति द्वारा संस्थान में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन भी किया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत सुपर-100 जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आम गरीब परिवारों के योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है। जिसका सारा खर्चा सरकार द्वारा अपने स्तर पर वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुपर-100 कार्यक्रम में कोचिंग की बदौलत प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थी आईआईटी, एमबीबीएस जैसे विभिन्न उच्च कोर्सों में प्रवेश पाने में कामयाब हुए है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अच्छी शिक्षण संस्थाएं बच्चों के उज्जवल भविष्य का आधार होती है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के संस्थापक, शिक्षा समिति सदस्य और कार्यरत स्टाफ को चाहिए कि संस्थाओं के रख-रखाव और समय के साथ विभिन्न कोर्सों को अपडेट रखें। ताकि वर्तमान प्रतियोगिता के युग में ग्रामीण क्षेत्र का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश सेवा में अपनी भूमिका सक्रियता से निभा सके। डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे शिक्षण संस्थानों का निर्माण वर्तमान की जरूरत है। एसडी पब्लिक स्कूल अग्रणी संस्थानों में शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के सैकड़ों छात्र उन्नत एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर भारत सरकार की उच्च सेवा क्षेत्रों यूपीएससी, एचपीएससी, एचएसएससी व आर्म फोर्सेज में अपनी सेवाएं दें रहे हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक, चेयरमैन राजेन्द्र लितानी, पूर्व विधायक रमेश खटक, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण आदि मौजूद रहे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications