Haryana News: हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए युवाओं को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राहत दी है। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि को 7 दिन बढ़ा दिया है।
अब युवा पुरुष कांस्टेबल के 5 हजार और महिला कांस्टेबल के 1 हजार पदों के लिए 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इतना ही नहीं पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन पत्र में गड़बड़ी ठीक कर सकेंगे।

एचएसएससी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा आवेदन भरते समय हुई गलती को दुरुस्त करने के लिए आयोग से अनुरोध किया जा रहा था। ऐसे युवाओं की मांग को पूरा करते हुए गलती ठीक करने का मौका दिया गया है।
आवेदन में गलती ठीक करने के लिए पोर्टल पर संपादित करें पर क्लिक करने के बाद अपना फार्म पूरा करना होगा। युवाओं को सलाह दी गई है की बटन दबाने के बाद हस्ताक्षरित संपादित फॉर्म को पुनः अपलोड करें। अन्यथा सबमिट की गई जानकारी को पुणे अपलोड करें। अंतिम आवेदन पत्र जिसकी हस्ताक्षरित प्रति अपलोड कर दी गई है। उस पर आगे के लिए विचार किया जाएगा।
आपको बता दे की संशोधित नियमों के अनुसार यह भर्ती होगी। जिसमें उच्च शिक्षा के कोई अतिरिक्त अंक नहीं मिलेंगे। पहली बार कट ऑफ लागू होगी। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत तो आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत कट ऑफ तय किया गया है। लिखित परीक्षा का वेटेज 80 से बढ़कर 94.5 प्रतिशत किया गया है। भर्ती में 18 से 25 आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में देरी होने की वजह से अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है। आवेदक के लिए सीईटी पास करना जरूरी है।
वेटरनरी सर्जन के लिए 383 पदों के लिए आवेदन करने से चुके अभ्यर्थियों को हरियाणा लोक सेवा आयोग ने दो दिन का अतिरिक्त समय दिया है। 7 मार्च को पोर्टल बंद होने के कारण कई युवा आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके चलते एचपीएससी नहीं 22 से 23 मार्च की रात 12 बजे तक पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। ताकि ऑनलाइन आवेदन किया जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications