Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन, हरमिंद्र साहिब गुरुद्वारा, पटना साहिब गुरुद्वारा, काशी-विश्वनाथ के दर्शन करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत एक पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। पोर्टल पर अब तक करीब 700 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
मुख्यमंत्री खट्टर बुधवार को करनाल में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए करनाल से अयोध्या जाने वाली तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पोर्टल पर पंजीकृत यात्रियों को अयोध्या दर्शन, हरमिंद्र साहिब गुरुद्वारा, पटना साहिब गुरुद्वारा, काशी-विश्वनाथ मन्दिरों का दर्शन करवाया जाना शामिल है। इसके अलावा अन्य तीर्थ स्थानों के लिए भी धीरे-धीरे पोर्टल खोलेंगे। ताकि और तीर्थयात्री जो देश में अन्य तीर्थस्थानों पर जाने के इच्छुक हैं। वे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकें। अभी रजिस्ट्रेशन के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए सालाना से कम आय वाले तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है। परंतु कई लोगों का अनुरोध है कि कुछ किराया राशि अथवा शुल्क आदि लेकर अन्य लोगों को भी इस योजना में कुछ न कुछ सुविधा दी जाए। क्योंकि सामूहिक जाने का अपना एक आनंद होता है। इस पर विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में मन्दिर बनाने को लेकर 500 साल पुराना संघर्ष था। लेकिन अंत्तोगत्वा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम लला के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा करके देश के गौरव को बढ़ाया है। लोगों की इच्छा थी कि वे अयोध्या जाकर राम मन्दिर के दर्शन करें। इसलिए हरियाणा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की। जिसका श्रीगणेश बुधवार 6 मार्च को करनाल की पावन धरा से किया गया है। पहली बस में करीब 52 तीर्थयात्रियों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इन तीर्थयात्रियों का रात्रि ठहराव लखनऊ में किया गया है। जहां पर उनका जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई है। उसके बाद अयोध्या में श्रीराम लला जी के दर्शन करेंगे। वापसी में फिर से लखनऊ में रात्रि ठहराव के बाद तीर्थ यात्री 8 मार्च को वापिस करनाल लौटेंगे। इसी प्रकार अलग-अलग स्थानों से बसें तथा ज्यादा संख्या होने पर ट्रेनें भी बुक कराई जा सकती हैं।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़, उपायुक्त अनीश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications