Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए छात्र सुरक्षा परिवहन योजना के तहत परिवहन सुविधा देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'भावी पीढ़ी को पढ़ाने एवं उन्हें आगे बढ़ाने हेतु हम सरकारी योजनाओं और सेवाओं को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। इसी कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए 'छात्र सुरक्षा परिवहन योजना' शुरू की गई थी। इस दिशा में हमने एक और कदम आगे बढ़ाया है तथा आज विभिन्न स्थानों के सरकारी स्कूलों के छात्रों हेतु परिवहन सुविधा का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। म्हारे बेटे और बेटियां समय से तथा सुरक्षित अपने विद्यालय जा रहे हैं।'
क्या है हरियाणा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के छात्रों को पिछले साल दीपावली का बड़ा तोहफा देते हुए 5 नवंबर 2023 को हरियाणा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना की घोषणा की थी। इस योजना के जरिए छात्रों को मुफ्त बस सेवा का लाभ दिया गया। जिससे बिना किसी समस्या के दूर दराज के स्कूलों तक छात्रों की पहुंच आसान हो सकेगी। साथ ही छात्रों को मुफ्त बस की सुविधा उपलब्ध होने से सही समय पर स्कूल न पहुंचने की समस्या दूर होगी। हरियाणा सरकार इसे अमल में ले आई है। प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए अब यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications