Haryana News: हरियाणा सरकार ने सभी को पक्का घर देने का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया है। प्राथमिकता सूची के लाभार्थियों को जहां पहले चरण में ही पक्के घर दे दिए गए। वहीं अब राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना का दायरा बढ़कर और लोगों को भी शामिल कर लिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों की आवास की जरूरतें पूरी की जा रही है। देश में लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार हर वर्ष बजट में विशेष प्रावधान करती है। इसी तर्ज पर हरियाणा की सरकार ने भी कदम उठाए हैं। सुबह के जरूरतमंद गरीबों और वंचितों के लिए उनका खुद का सपनों का आशियाना उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में इस योजना में उन सभी लोगों को शामिल किया जाएगा। जो जरूरतमंद छूट गए हैं।

हरियाणा के 2023-24 के सालाना बजट में भी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के मध्य में 5893 करोड़ रुपए का आवंटन भी कर दिया गया है। इससे हरियाणा का कोई भी परिवार ऐसा नहीं होगा। जिसके सिर पर पक्की छत न हो। सिर्फ बीपीएल श्रेणी के ही नहीं। बल्कि सभी बेघर लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सरकार आवास उपलब्ध कराएगी।
समाज सेवा में जमीनी स्तर पर जुड़े रहे मुख्यमंत्री जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में घर की छत का क्या महत्व है। प्रदेश में कोई बिना छत न रह जाए। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने योजना में लाभार्थियों का दायरा बढ़ाते हुए इसमें अब विकलांग और घुमंतु समुदाय के लोगों को भी शामिल कर लिया है। इनकी पहचान के लिए पूरे प्रदेश में सर्वे का काम त्वरित गति से चलाया जा रहा है। ताकि योग्य आवेदक इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रह सके।
पूरे प्रदेश में परिवार पहचान पत्र आईडी के साथ वास्तविक आंकड़े सरकार को प्राप्त हो चुके हैं। योजना का लाभ पूरे प्रदेश की जनता को समान रूप से मिले। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना को शहरी आवास योजना और ग्रामीण आवास योजना के नाम से दो अलग-अलग वर्गों में बांटा है।
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लोगों को उनकी आवश्यकता और बजट के आधार पर सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है। इसके लिए प्राधिकरण तेजी से कॉलोनी का निर्माण कराएगा।
हालांकि सरकार की योजना एक लाख गरीब परिवारों को सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराना है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से नगरीय निवासियों के लिए 67649 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को उनके पुराने मकान की मरम्मत के लिए भी मदद उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
पुराने और जर्जर हो चुके मकान की मरम्मत के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना से वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। योजना में इस मद में दी जाने वाली वित्तीय सहायता को तो आगे बढ़ा दिया गया है। इसे 50 हजार से बढ़कर 80 हजार रुपए कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications