Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के बजट सत्र-2024 में अभिभाषण देते हुए कहा कि सरकार युवाओं में निहित अपार क्षमता को बखूबी पहचानती है। सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित करने को प्राथमिकता दे रही है। सरकार ने पारदर्शिता एवं मैरिट के आधार पर गत चार वर्षों के दौरान 42,735 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा ग्रुप-सी और डी के 60,000 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए ग्रुप-सी व डी की भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त किया है। युवाओं को बार-बार प्रतियोगी परीक्षा से मुक्ति दिलाने के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा समाप्त की है। निगम द्वारा पहले से कार्यरत एक लाख 8 हजार से अधिक अनुबंधकर्मियों को रोल पर लिया गया है। इसके अलावा लगभग 13,133 नए कर्मी अनुबंध पर लिए गए हैं। अब यह निगम प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ विदेशों में भी युवाओं की प्लेसमेंट के अवसर तलाश रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तक 4080 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया और 1 लाख 17 हजार 500 से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार सहायता प्रदान की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2050 तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन हरियाणा सरकार इसे वर्ष 2030 तक ही लागू करने को संकल्पबद्ध है। इस नीति को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं का बेहतरीन बुनियादी ढांचा विद्यमान है। यह हर्ष का विषय है कि आज प्रदेश में कुल 182 राजकीय महाविद्यालय हैं। गरीब परिवारों के बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने के समान अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से 1 लाख 80 हजार रुपए की वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को चिराग योजना के तहत दूसरी से 12वीं कक्षा तक निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाया जाता है। सरकार द्वारा गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त पुस्तकें, वर्दी व लेखन सामग्री दी जाती है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि पीएम स्कूल योजना के अंतर्गत राज्य में 124 स्कूल खोले गए हैं। प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापरक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए 1,420 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं। राज्य सरकार ने ई-अधिगम योजना के तहत सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों तथा उन्हें पढ़ाने वाले अध्यापकों को 2 जीबी डेटा के साथ 5.50 लाख टैबलेट्स मुफ्त दिए हैं।
उन्होंने बताया कि पीएम ऊषा योजना के तहत महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक और भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय, खानपुर कलां को सुदृढ़ करने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। युवाओं को आर्थिक तथा चहुंमुखी विकास में भागीदार व सक्षम बनाने के उद्देश्य से गठित हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा 31,374 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी, जेईई और एनईईटी जैसी परीक्षाओं के लिए रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल व हिसार में विशेष कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 379 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस, एनईईटी और आईआईटी एडवांस की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 कार्यक्रम की तर्ज पर सुपर एनडीए कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इसमें विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को एनडीए तथा एसएसबी परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications